10 फ़रवरी 2012 - 20:30

लखनऊ में पिछले दिनों हुए उपद्रव से उपजे तनाव को दूर कर शिया-सुन्नी एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुस्लिम जाग्रति मंच के पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा की۔۔۔۔

लखनऊ में पिछले दिनों हुए उपद्रव से उपजे तनाव को दूर कर शिया-सुन्नी एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुस्लिम जाग्रति मंच के पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक टीले वाली मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा की। मस्जिद के इमाम मौलाना फ़ज़लुर्रहमान वाएज़ी नदवी की इमामत में नमाज़ अदा करने गए मुस्लिम जाग्रति मंच के अध्यक्ष सय्यद कल्बे हुसैन ने कहा कि चुनाव से पूर्व शहर का माहौल ख़राब की जो साज़िश की गई है वह निंदनीय है। मुसलमानो को अपनी आपसी एकता किसी भी हालत में भी नहीं तोड़ना चाहिए ताकि मुस्लिम विरोधी शक्तियां हमारा प्रयोग न कर सकें। मस्जिद के इमाम मौलाना फ़ज़लुर्रहमान वाएज़ी नदवी नें मुस्लिम जाग्रति मंच के इस क़दम का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से आपसी एकता को बल मिलेगा।  इसके अतिरिक्त बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफ़ी मस्जिद में जुमें की नमाज़ अदा करने के बाद एक महफ़िल का आयोजन किया गया एवं उसके बाद जुलूसे मदहे सहाबा निकाला गया जिसे पुलिस प्रशासन ने इमामबाड़े के मुख्य द्रार पर रोक दिया क्योकि इस जुलूस को निकालने के लिए प्रशासन की ओर से स्वीक्रति नही है। जुलूस रोके जाने की नाराज़गी में लोगो ने नारेबाज़ी की और जलूस निकालने की मांग की। ....166