3 फ़रवरी 2012 - 20:30

ईरान ने अपने एक अन्य उपग्रह को सफलता के साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया है।

ईरान ने अपने एक अन्य उपग्रह को सफलता के साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया है।ईरान की अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख हमीद फ़ाज़ेली ने बताया कि स्वतंत्रता प्रभात के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद की आज्ञा से ईरान का स्वदेश निर्मित नवीदे इल्मो सनअत नामक उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया और वह सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि यह उपग्रह पूर्ण रूप से ईरानी वैज्ञानिकों ने तैयार किया है और इसे स्वदेशी तकनीक द्वारा अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया है। ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने भी कहा है कि यह उपग्रह ईरान के विश्व विद्यालयों के सक्रिय सहयोग द्वारा तैयार किया गया है और इस प्रकार ईरान ने अपना तीसरा उपग्रह अंतरिक्ष में भेज दिया है। ..........166