सऊदी अरब में शाही सरकार के विरुद्ध जनता का आंदोलन जारी है।सूचना के अनुसार सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों में लोगों ने आज भी प्रदर्शन हुए और आले सऊद सरकार के पतन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजनैतिक कैदियों की रिहाई पर बल दिया और प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के आक्रमणों पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान सऊदी सुरक्षा बलों ने एक बार फिर प्रदर्शनकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण आक्रमण किए। नवम्बर 2011 में पूर्वी नगर अलक़तीफ़ में सुरक्षा बलों के हाथों पांच प्रदर्शनकारियों की शहादत के बाद से शाही सरकार के विरुद्ध आदोंलन में तेज़ी आ गई है।
.......
166