अंतर्राष्ट्रीय मामलों में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने कहा है कि पश्चिम में ईरान के तेल पर प्रतिबंध लगाने की क्षमता नहीं है। डाक्टर अली अकबर वेलायती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान हर स्थिति में अपना तेल बेच सकता है क्योंकि तेल ऐसी वस्तु नहीं है जिसे न बेचा जाए। उन्होंने कहा कि ईरान से तेल ख़रीदने की मांग, सदैव ही उसके उत्पादन से अधिक रही है। उन्होंने इसी प्रकार ईरान में आगामी संसदीय चुनाव के बारे में कहा कि आंतरिक, क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस चुनाव का बहुत अधिक महत्व है। डाक्टर वेलायती ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इस्लामी मान्यताओं को विश्व में बहाल किया है और आज विश्व इस निष्कर्श पर पहुंच चुका है कि इस्लाम के माध्यम से प्रगति व परिपूर्णरता के चरणों को तै किया जा सकता है।
.........
166