12 जनवरी 2012 - 20:30

इराक़ के दक्षिणी प्रांत बाबिल में कल एक बम विस्फोट में कम से कम 5 व्यक्ति हताहत और कई अन्य घायल हुए हैं.....

इराक़ के दक्षिणी प्रांत बाबिल में कल एक बम विस्फोट में कम से कम 5 व्यक्ति हताहत और कई अन्य घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल बाबिल प्रांत के मुख्य नगर हिल्ला के दक्षिणी भाग में सड़क किनारे लगाए गए बम के विस्फोट में 9 व्यक्ति घायल भी हुए हैं। इस घटना स्थल के निकट एक अलग बम विस्फोट में तीन और व्यक्ति घायल हुए। ये दोनों आक्रमण का निशाना शीया श्रद्धालु थे जो इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाने दक्षिणी पवित्र नगर कर्बला जा रहे थे। ज्ञात रहे जबसे इराक़ के गृह मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति तारिक़ अलहाशेमी के विरुद्ध डेथ स्कवाएड चलाने के दोष में गिरफ़तारी का वारंट जारी किया है उस समय से इराक़ में हिंसक घटनाओं में तेज़ी आयी है। इराक़ के गृह मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति तारिक़ अलहाशेमी के तीन अंगरक्षको की इस स्वीकारोक्ति के पश्चात कि वे अलहाशेमी के आदेश पर आतंकवादी आक्रमण करते थे, तारिक़ अलहाशेमी की गिरफ़तारी का वारंट जारी किया है। कल इससे पूर्व इराक़ी प्रधान मंत्री नूरी अलमालेकी ने अलइराक़िया गठबंधन के, फ़रारी उपराष्ट्रपति के विरुद्ध कर्कूक नगर में मुक़द्दमा चलाए जाने की अपील को यह कह कर रद्द कर दिया है कि अलहाशेमी के दोष और उनके विरुद्ध मुक़द्दमा चलाने के संबंध में निर्णय लेना न्यायतंत्र का काम है। इस बीच प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों ने चार अमरीकी सशस्त्र नागरिकों को बग़दाद में संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ़तार कर लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार संदिग्धों को जिनमें दो महिलाएं भी हैं, कल उस समय गिरफ़तार किया जब वे एक बीएमडबल्यु कार में कूटनयिक पंजीकरण के स्थान पर स्थानीय लाइसेंस प्लेट के साथ यात्रा कर रहे थे। जिस समय केन्दीय बग़दाद की शीया आबादी में इन अमरीकियों को गिरफ़तार किया गया उस समय उनके पास से साइलेंसर लगी पिस्तौलें, और स्वचलित शस्त्र बरामद हुए।

........

166