2 जनवरी 2012 - 20:30

पाकिस्तान की एक संसदीय समिति इस्लामाबाद और वाशिंगटन के बीच उपजे हालिया तनाव के कारण पाकिस्तान और अमरीका के सम्बंधों पर पुनर्विचार कर रही है...

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान की एक संसदीय समिति इस्लामाबाद और वाशिंगटन के बीच उपजे हालिया तनाव के कारण पाकिस्तान और अमरीका के सम्बंधों पर पुनर्विचार कर रही है।

यह समिति जांच कर रही है कि भविष्य में पाकिस्तान के अमरीका से सम्बंध किस प्रकार के होने चाहिएं।

इस अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में अमरीका से अब नए प्रकार के सम्बंध हैंगे जिसमें सीमाकरण को स्पष्ट रूप से बयान किया जाएगा।

ज्ञात रहे अमरीका के हवाई हमलों में नवम्बर में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे जिसके तत्पश्चात पाकिस्तानी जनता निरंतर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

.........

166