यमन में अब्दुल्लाह सालेह की तानाशाही सरकार के विरुद्ध जनता का आंदोलन जारी है और सालेह सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है।सूचना है कि सेना के तीन अफ़सरों की हत्या कर दी गई जो सेना से अलग होकर आंदोलनकारियों में जा मिले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक़ाबधारी आक्रमणकारियों ने शुक्रवार को तीनों सैनिक अफ़सरों पर तइज़्ज़ नगर में उस समय आक्रमण कर दिया जब वे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए जा रहे थे। यह सूचनाएं निरंतरता से आ रही हैं कि सालेह सरकार अपने विरोधियों की हत्या के लिए किराए के ग़ुंडों को प्रयोग कर रही है।दूसरी ओर राजधानी सनआ और दक्षिणी नगर तइज़्ज़ सहित देश के विभिन्न नगरों में प्रदर्शन जारी हैं।
.......
166