8 दिसंबर 2011 - 20:30

यमन में दसियों हज़ार लोगों ने सरकार में तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह के लोगों को शामिल किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए....

यमन में दसियों हज़ार लोगों ने सरकार में तानाशाह अब्दुल्लाह सालेह के लोगों को शामिल किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि हत्यारों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं हो सकता। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार अब्दुल्लाह सालेह को क़ानूनी सुरक्षा प्रदान किए जाने के फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के प्रस्ताव का भी कड़ा विरोध किया। इस बीच अब्दुल्लाह सालेह के सत्ता से हटने के बाद उप राष्ट्रपति ने सरकार का गठन किया है। 35 सदस्यीय मंत्रीमंडल का नेतृत्व मुहम्मद बसंदवा करेंगे जो सालेह के सत्ताकाल में विभिन्न पदों पर आसीन रह चुके हैं। यमन में सरकार ने घोषणा की है कि 21 फ़रवरी 2012 को संसदीय चुनाव आयोजित होंगे।

.........

166