ईरान ने अमरीका के चालक रहित टोही विमान की वीडियो फ़ुटेज जारी कर दी है।
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की एरोस्पेस इकाई के कमांडर ब्रिगेडियर अमीर अली हाजी ज़ादे ने कल अमरीका के RQ -170 टोही विमान की वीडियो फ़ुटेज जारी करते हुए बताया कि ईरानी सेना द्वारा अपनी वायु सीमा की कड़ी निगरानी और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पता चला कि अमरीकी टोही विमान जासूसी के लिए ईरान की सीमा में घुसने वाला है जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे न्यूनतम क्षति पहुंचा कर धरती पर उतार लिया। इस टोही विमान की चौड़ाई 26 मीटर, लम्बाई चार मीटर और ऊंचाई एक मीटर 84 सेंटी मीटर है और इसमें सूचनाएं एकत्रित करने की अत्यंत विकसित तकनीक है। ब्रिगेडियर हाजी ज़ादे ने बताया कि यह अमरीका का सबसे विकसित टोही विमान है जिसे उपग्रह और अफ़ग़ानिस्तान व अमरीका में स्थित सैन्य छावनियों से नियंत्रित किया जाता था। ईरान ने इस चालक रहित टोही विमान को चार दिसम्बर को देश के पूर्वी भाग में अपने नियंत्रण में ले लिया था।
..........
166