अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने नवीं और दसवीं मुहर्रम को आतंकवादी हमलों विशेष कर इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में हुए विस्फ़ोटों की कड़ी निन्दा की है जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों शिया श्रद्धालु शहीद हो गए थे।
विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने बम विस्फोटों की क्षेत्रीय संकट में वृद्धि तथा क्षेत्रीय देशों में असुरक्षा व अशांति फैलाने के प्रयास के रूप में आलोचना की है। विदेशमंत्री ने उन देशों को चेतावनी दी है जो क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थिति को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात रहे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और मजार ए शरीफ में मंगलवार को मुहर्रम के मौके पर वहाबी आतंकियों द्वारा शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोटों में कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे।
..........
166