5 दिसंबर 2011 - 20:30

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और मजार ए शरीफ में मंगलवार को मुहर्रम के मौके पर वहाबी आतंकियों द्वारा शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों .......

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और मजार ए शरीफ में मंगलवार को मुहर्रम के मौके पर वहाबी आतंकियों द्वारा शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। ये दोनों बम धमाके जर्मनी के शहर बॉन में अफगानिस्तान के भविष्य पर शुरू हुए सम्मेलन के एक दिन बाद हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय काबुल में एक हमलावर ने नदी किनारे स्थित शिया समुदाय के एक तीर्थ स्थल पर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। इसमें कई बच्चों समेत 54 लोग मारे गए। विस्फोट के समय बड़ी संख्या में शिया मुसलिम मुहर्रम के मौके पर एकत्र हुए थे।

ज्ञात रहे वहाबी दृष्टिकोणों से प्रभावित आतंकवादी लगातार ऐसे हमले करते रहते हैं और अधिकतर शिया समुदाय के मानने वालों को अपना निशाना बनाते हैं।

........

166