अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागान ने स्वीकार किया है कि ईरान में ध्वस्त होने वाले अमरीकी ड्रोन विमान में गुप्त सूचनाएं थीं। पेंटागान से सीएनएन के संवाददाता ने बताया है कि अमरीकी सैन्य अधिकारियों का मानना है कि पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में लापता होने वाला अमरीकी ड्रोन विमान वही है जिसे ईरान ने तबाह कर दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, ध्वस्त होने वाला ड्रोन विमान, अत्याधिक गोपनीय सूचनाएं और जटिल तकनीक रखता है। इसी मध्य अफ़ग़ानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सेना ईसाफ ने घोषणा की है कि जिस ड्रोन विमान को ध्वस्त करने की ईरान ने घोषणा की है वह संभावित रूप से अमरीका का हो सकता है। याद रहे इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना ने रविवार को बताया था कि ईरानी विमान भेदी व्यवस्था ने देश की पूर्वी सीमा का उल्लंघन करने वाले एक अमरीकी ड्रोन विमान को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार अमरीका के ड्रोन विमान आरक्यू १७० को अतिक्रमणकारियों के नियंत्रण से निकाल कर साधारण से नुक़सान के साथ ईरानी सेना ने अपने क़ब्ज़े में ले लिया है। अमरीकी समाचापत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार , अमेरिकी खुफिया बेड़े के विमानों में यह सबसे अत्याधुनिक तकनीक वाला विमान है। आरक्यू-170 विमानों की तैनाती हाल ही में की गई थी। इसने पाकिस्तान के छावनी शहर एबटाबाद में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की टोह ली थी। आधुनिक तकनीक के चलते यह पाकिस्तान की रडार की पकड़ में नहीं आया था।
4 दिसंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 282337
अमरीकी रक्षामंत्रालय पेंटागान ने स्वीकार किया है कि ईरान में ध्वस्त होने वाले अमरीकी ड्रोन विमान में गुप्त सूचनाएं थीं.....