ईरान की क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के पूर्व कमांडर ने कहा है कि यदि इस्राईल ने एक राकेट ही ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान या किसी अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर फायर किया तो उसे जान लेना चाहिए कि परमाणु प्रतिष्ठानों सहित इस्राईल के हर कोने पर मिसाइल दाग़े जाएगें और हम में से क्षमता है।
जनरल यदुल्लाह जवानी ने इस्ना न्यूज़ एजेन्सी से एक वार्ता के दौरान, वरिष्ठ नेता के उस बयान की ओर संकेत किया जिसमें उन्होंने अतिक्रमण की दशा में शत्रु के भीतर से बिखरने की बात कही थी। जनरल यदुल्लाह जवानी ने कहा कि वरिष्ठ नेता के इस कथन का अर्थ यह है कि यदि हम पर आक्रमण हुआ तो हम अपनी भौगोलिक सीमाओं में भी रक्षात्मक कार्यवाहियों में व्यस्त नहीं रहेंगे बल्कि आक्रामक रुख अपनाते हुए शत्रु की सीमाओं के भीतर से उस पर वार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि शत्रु हम से आक्रोशित है इस लिए हम सदैव हर प्रकार की शत्रुतापूर्ण कार्यवाही के लिए तैयार रहते हैं।
.......
166