हिन्दुओं ने भी किया सभा का आयोजन
भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईदे-ग़दीर के अवसर पर लखनऊ शहर के विभिन्न हिस्सों में महफ़िलों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। ख़ुशी के इस अवसर पर लोगों ने नए-नए कपड़े पहने, मिठाईयां बाँटी और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। शबीहे रौज़ए काज़मैन, इमामबाड़ा आग़ा बाक़र सहित पूरे लखनऊ में विभिन्न मस्जिदों व इमामबाड़ों में महफ़िल का आयोजन किया गया। इमामिया एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से आसिफ़ी इमामबाड़े में ग़दीर कान्फ़्रेन्स का आयोजन किया गया, इस अवसर पर 27वें तालीमी मुक़ाबले में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
मुसलमानों के साथ-साथ हिन्दुओं ने भी ईदे-ग़दीर के अवसर पर महफ़िल का आयोजन किया, जिसमें हिन्दू ताज़ियेदार सेवक संघ की ओर से बशीरतगंज स्थित इमामबाड़ा किशनु ख़लीफ़ा में चराग़ां और दुआएं की गईं इस अवसर पर हरीशचन्द्र धानुक नें हज़रत अली के जीवन पर विस्तार से रौशनी डाली।
अकबरपुर में भी महफ़िल का आयोजन किया गया, इस सिलसिले में ज़िले के सैरानपुर मोहल्ले में स्थित इमामबाड़ा में अन्जुमने ग़ुन्चए अकबरिया के ज़ेरे एहतेमाम में जश्ने ग़दीर का आयोजन किया गया, जिसे मौलाना सय्यद अली गौहर व मौलाना सय्यद मोहम्मद अब्बास ने सम्बोधित किया इसके बाद शोअराए कराम ने इमाम की ख़िदमत में नज़रानए अक़ीदत पेश किया।
.........
166