14 नवंबर 2011 - 20:30

सीरिया में जनता ने अपने देश के विरुद्ध अरब लीग के फ़ैसले का विरोध करते हुए करते हुए दमिश्क़ में प्रदर्शन किया....

सीरिया में जनता ने अपने देश के विरुद्ध अरब लीग के फ़ैसले का विरोध करते हुए करते हुए दमिश्क़ में प्रदर्शन किया। सीरिया की जनता ने अरब लीग में सीरिया की सदस्यता निलंबित किए जाने के फ़ैसले पर राजधानी दमिश्क़ में विदेश मंत्रालय तथा जार्डन के दूतावास के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने देश में विदेशी शक्तियों के हस्तक्षेप की निंदा की। दूसरी ओर दमिश्क में स्थित फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविर यरमूक में रहने वाले हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने भी दमिश्क़ सरकार के समर्थन में रैली निकाली। फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दमिश्क़ सरकार फ़िलिस्तीनी जनता की समर्थक है और हम सीरिया के विरुद्ध रचे जाने वाले हर षडयंत्र के मुक़ाबले में दमिश्क़ सरकार के साथ हैं।

समाचार समाप्त

.........

166