अमेरिका के एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का अपमान हुआ है.सूत्रों के मुताबिक 29 सितंबर को न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से कलाम का विमान उड़ान भरने ही वाला था कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने एयर इंडिया के विमान में दाखिल हुए कलाम की तलाशी लेनी चाही. एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी कलाम की जैकेट और जूते लेकर चले गए.उसके बाद सुरक्षा जांच के बाद जूते और जैकेट उन्होंने लौटा दिए.एयर इंडिया की तरफ से इस घटना की रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को भेजी गई इसके बाद विदेश मंत्रालय और उड्डयन मंत्रालय ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अमेरिका से आपत्ति जताई.ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम का अमेरिका ने अपमान किया है. दो हजार नौ में दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका की कंटिनेंटल एयरलाइंस के अधिकारियों ने कलाम की सुरक्षा जांच की थी जबकि कलाम का नाम उन लोगों की लिस्ट में शामिल है जिन्हें सुरक्षा जांच में छूट मिली हुई है.भारतीय सूत्रों के अनुसार अमेरिका के सुरक्षा अधिकारी तलाशी के अंतर्गत भारत के पूर्व राष्ट्रपति की जैकेट और जूते उतार कर ले गए। भारत में इसपर हंगामा मचने के बाद अमरीका ने सदैव की भांति चट से इस घटना पर माफी मांग ली है। याद रहे भारत के पूर्व राष्ट्रपति और विख्यात वैज्ञानिक अब्दुल कलाम सितंबर में कई समारोहों में भाग लेने के लिए अमेरिका गए थे। यह घटना 29 सितंबर को उस समय हुई, जब वह न्यूयार्क से भारत लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार अब्दुल कलाम जब एयर इंडिया के विमान में बैठ गये तो अमरीका के जेएफके हवाईअड्डे के अधिकारियों ने विमान के अंदर आकर पूर्व राष्ट्रपति की दोबारा तलाशी लेना चाहा और एयर इंडिया के अधिकारियों के विरोध के बावजूद हवाईअड्डे के अधिकारी अब्दुल कलाम के जूते और जैकेट ले गए जिसे बाद में उन्हें लौटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक 29 सितंबर को न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से कलाम का विमान उड़ान भरने ही वाला था कि अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने एयर इंडिया के विमान में दाखिल हुए कलाम की तलाशी लेनी चाही. एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी कलाम की जैकेट और जूते लेकर चले गए.उसके बाद सुरक्षा जांच के बाद जूते और जैकेट उन्होंने लौटा दिए.एयर इंडिया की तरफ से इस घटना की रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को भेजी गई इसके बाद विदेश मंत्रालय और उड्डयन मंत्रालय ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अमेरिका से आपत्ति जताई.खबर है कि अमेरिका ने माफी मांग ली है और जांच के आदेश दिए गए हैं.ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम का अमेरिका ने अपमान किया है. दो हजार नौ में दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका की कंटिनेंटल एयरलाइंस के अधिकारियों ने कलाम की सुरक्षा जांच की थी जबकि कलाम का नाम उन लोगों की लिस्ट में शामिल है जिन्हें सुरक्षा जांच में छूट मिली हुई है.
ज्ञात रहे अमरीका में इस से पहले भी भारतीय राजनीयकों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं परन्तु शायद भारत को अपमान सहने की आदत हो गई है।
समाचार समाप्त
..........
166