10 नवंबर 2011 - 20:30

तेहरान में जुमा की नमाज़ के भाषण में हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने पश्चिमी देशों को सचेत किया है......

तेहरान में जुमा की नमाज़ के भाषण में हुज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन काज़िम सिद्दीक़ी ने पश्चिमी देशों को सचेत किया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण का ईरानी राष्ट्र करारा उत्तर देगा। श्री काज़िम सिद्दीक़ी ने जुमा की नमाज़ के अपने भाषण में ईरान के विरुद्ध आक्रमण और प्रतिबंधों को कड़ा करने पर आधारित कुछ पश्चिमी देशों की धमकियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान के विरुद्ध अतिक्रमण करने वालों को एसा मज़बूत उत्तर मिलेगा जिससे दुर्भाग्य व विनाश उनका भाग्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस जो शक्तिप्रदर्शन कर रहे हैं वास्तव में कमज़ोर, बेहाल व अपमानित हैं और किसी भी दशा में उन्हें विजय मिलने वाली नहीं है। तेहरान की जुमा के नमाज़ में श्री काज़िम सिद्दीक़ी ने इस्लामी जगत में चेतना और इस्लामी देशों की वर्तमान स्थिति को इतिहास में अभूतपूर्व बताया और कहा कि साम्राज्यवादी कभी इतने कमज़ोर नहीं रहे और इसी लिए उन्हें वर्तमान परिस्थितियों की ओर से गंभीर चिंता है। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादियों और पूंजीवादी व्यवस्था के अंतर्गत उदारवादी प्रजातंत्र की वास्तिवकता व कमज़ोरी सब के सामने आ गयी और अपने ऊपर अत्याचारों की शैलियों से अनभिज्ञ राष्ट्र अब सचेत हो गये हैं।

...........

166