7 नवंबर 2011 - 20:30

प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी हाजियों ने सऊदी अरब में हज के दौरान आले ख़लीफ़ा के विरूद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किया ....

प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी हाजियों ने सऊदी अरब में हज के दौरान आले ख़लीफ़ा के विरूद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी आले ख़लीफ़ा शासन की जांच की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि आले ख़लीफ़ा की शाही सरकार का अंत हो और देश में लोकतांत्रिक सरकार का गठन किया जाए, सभी राजनैतिक क़ैदियों को रिहा किया जाए और बहरैन से विदेशी सेनाओं तत्काल बाहर निकलें।

ज्ञात रहे कि बहरैन में चौदह फ़रवरी से जनक्रान्ति जारी है जिसे कुचलने के लिए बहरैनी सरकार ने पड़ोसी अरब देशों की सहायता से बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियां की हैं किंतु प्रदर्शनों को रोका नहीं जा सका है।समाचार समाप्त............166