एक महीने की बहस व चर्चा के बाद अंततः फिलिस्तीन को राष्ट्रसंघ की शैक्षिक संस्था युनिस्को की सदस्यता मिल गयी। युनिस्को ने, जिसका मुख्यालय पेरिस में है, १०७ मतों से फ़िलिस्तीन को इस संस्था की सदस्यता दे दी जबकि युनिस्को में फिलिस्तीन की सदस्यता के सबंध में १४ वोट उसके विरोध में पड़े और ५२ देशों ने वोटिंग में ही भाग नहीं लिया। इस आधार पर युनिस्कों में फ़िलिस्तीन की सदस्यता पर्यवेक्षक से ऊपर उठकर उसके स्थाई सदस्य में परिवर्तित हो गयी। अमेरिका ने युनिस्को में फिलिस्तीन के विरोध में वोट देकर एक बार फिर इस्राईल के प्रति अपने समर्थन को दर्शा दिया। इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने युनिस्को में फिलिस्तीन की सदस्यता को रोकने के लिए युनिस्को के सदस्य देशों को धमकी दी थी कि इस संस्था में फिलिस्तीन की सदस्यता की पुष्टि हो जाने की स्थिति में वह इस संस्था को दी जाने वाली अपनी ८० मिलियन डालर की सहायता को स्थगित कर देगा। विश्व के १९३ देश युनिस्को के सदस्य हैं।
समाचार समाप्त
......
166