17 अक्टूबर 2011 - 20:30

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों द्वारा ईरान पर जल्दबाज़ी में दिए गए बयान, वाशिंग्टन की विदेश नीति की विफलता के सूचक हैं....

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी अधिकारियों द्वारा ईरान पर जल्दबाज़ी में दिए गए बयान, वाशिंग्टन की विदेश नीति की विफलता के सूचक हैं।

रामीन मेहमान परस्त ने आज ईरानी और विदेशी पत्रकारों के साथ एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि ईरान द्वारा सऊदी अरब के राजदूत की हत्या का षड्यंत्र तैयार करने पर आधारित अमरीकी अधिकारियों के जल्दबाज़ी में दिए गए निराधार बयानों से यह स्पष्ट हो जाता है कि वाशिंग्टन की विदेश नीति विफल है। उन्होंने ईरान के विरुद्ध अमरीकी अधिकारियों के निराधार दावों और ईरान की ओर से इस संबंध में प्रमाण दिए जाने की मांग की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आरोप षड्यंत्र का भाग हैं और अमरीकी, परिस्थितियों को बदलने के लिए यह सोच रहे हैं कि उन्हें इस प्रकार की ग़लत शैलियां अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दावे ईरान और सऊदी अरब के संबंधों को बिगाड़ने के लिए किए जा रहे हैं और यह कोई नई बात नहीं है बल्कि वर्षों से ज़ायोनी शासन, अमरीकी अधिकारी और कुछ पश्चिमी देश, इस्लामी देशों के बीच मतभेद उत्पन्न करने की कुचेष्टा कर रहे हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपने राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा और अमरीकी अधिकारियों के इस प्रकार के आरोपों को ग़लत सिद्ध करने के लिए सभी मार्गों को दृष्टिगत रखे हुए है और मित्र एवं शांतिप्रेमी देशों को सिफ़ारिश करता है कि वे समस्याओं के संबंध में जल्दबाज़ी में निर्णय न करें और अंतर्राष्ट्रीय नियमों व क़ानूनों पर कटिबद्ध रहने का प्रयास करें तथा कोई भी देश निराधार दावे करके अंतर्राष्ट्रीय शांति को ख़तरे में डालने का प्रयास न करे।

समाचार समाप्त

........

166