राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने ईरान और क़तर के संबंधों में विस्तार को क्षेत्रीय देशों के बीच समन्वय बढ़ने की भूमि बताया। डाक्टर अहमदीनेजाद ने क़तर के विदेश सचिव ख़ालिद अलअतीया से भेंट में दोनों देशों के संबंधो को मैत्रीपूर्ण बताया और कहा कि अनेक क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दोनों देशों की नीतियां एकसमान हैं और इससे क्षेत्र के देशों में समन्वय बनाने में सहायता मिलेगी। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने क्षेत्र में जारी परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए समस्याओं को बातचीत से से हल करने पर बल दिया। क़तर के विदेश सचिव ने क़तर नरेश का संदेश राष्ट्रपति अहमदीनेजाद को सौंपा और कहा कि क्षेत्रीय परिवर्तनों में ईरान की महत्वूर्ण भूमिका है।
समाचार समाप्त
...... 166