बहरैन में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनों के दौरान शहीद हो जाने वाले 16 वर्षीय किशोर का शोक मनाने वालों पर आक्रमण किए। सूचना के अनुसार हज़ारों की संख्या में बहरैनी नागरिक सड़कों पर निकले और 16 वर्षीय अहमद जाबिर अलक़तान का शोक मनाया। प्रदर्शनकर्ताओं ने शाही सरकार के विरुद्ध नारे भी लगाए। सुरक्षा बलों के आक्रमणों में कई प्रदर्शनकर्ताओं के घायल होने का समाचार है। गत शनिवार को सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आकर्मण किया था जिसके दौरान अलक़तान के सीने पर गोली लगी और वह शहीद हो गया। अलक़तान के मारे जाने पर जनता में आक्रोश बढ़ गया है। अगस्त में भी आले ख़लीफ़ा सरकार के सुरक्षा कर्मियों ने 14 वर्षीय अली जवाद को शहीद कर दिया था जो नमाज़ के बाद सितरा में होने वाले प्रदर्शनों में शामिल था। बहरैन में चौदह फ़रवरी से शाही सरकार के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं और सुरक्षा बल प्रदर्शनों का दमन कर रहे हैं। सऊदी अरब ने भी बहरैनी जनता के दमन में सहायता के लिए अपने सैनिक बहरैन भेजे हैं।
समाचार समाप्त
.........
166