ईरानी राष्ट्रपति ने न्यूयार्क में संवाददाताओं से एक वार्ता में कहा है कि यदि अमरीका , ब्रिटेन और नेटो, फार्स की खाड़ी से निकल जाएं तो ईरान और क्षेत्रीय देश, ऊर्जा और क्षेत्र की सुरक्षा कर सकते हैं। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए अपनी न्यूयार्क यात्रा के चौथे दिन संवाददाताओं से एक वार्ता में कहा कि कुछ लोग, इस क्षेत्र और ऊर्जा की रक्षा के बहाने फार्स की खाड़ी और उमान सागर में जमे हुए हैं किंतु हम घोषणा करते हैं कि नेटो और अमरीका क्षेत्र से बाहर निकलें , क्षेत्रीय देश सुरक्षा व्यवस्था कर लेंगे। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने कहा कि सुरक्षा परिषद अधिकतर अमरीका और कुछ युरोपीय देशों के नियंत्रण में है और हमें इस बात की कोई आशा नहीं है कि सुरक्षा परिषद विश्व के राष्ट्रों के अधिकारों की रक्षा करे क्योंकि वह रक्षा करने पर सक्षम ही नहीं है। समाचार समाप्त.......166
संयुक्त राष्ट्र संघ महासभाः
नाटो के लौट जाने की स्थिति में ईरान और क्षेत्रीय देश, क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सक्षम
24 सितंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 267572
यदि अमरीका , ब्रिटेन और नेटो, फार्स की खाड़ी से निकल जाएं तो ईरान और क्षेत्रीय देश, ऊर्जा और क्षेत्र की सुरक्षा कर सकते हैं