फ़िलीस्तीन को राष्ट्र संघ में एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के समर्थन में वृद्धि हो रही हैन्यूयार्क से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बोलीविया, ब्राज़ील, लेबनान, जार्डन और दक्षिणी अफ़्रीक़ा सहित विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता देने के समर्थन की घोषणा की है। बोलिवीया के राष्ट्रपति एवो मोरालीस ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के भाषण में ज़ायोनियों के हाथों निर्दोष फ़िलिस्तीनी जनता के दमन की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता देने का भरपूर समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि बोलिविया न केवल यह कि फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप से स्वीकार किए जाने का समर्थन करता है बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ में उसके शामिल होने का भरपूर स्वागत करता है। लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल सुलैमान ने भी फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता देने के समर्थन की घोषणा की। लेबनान सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य और वर्तमान समय में इस परिषद का अध्यक्ष है। मिशेल सुलैमान ने कहा है कि उनका देश एक स्वतंत्र देश के रूप में औपचारिकता दिए जाने और उसको संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता दिए जाने सहित फ़िलिस्तीनियों के समस्त अधिकारों का समर्थन करता है। दक्षिणी अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने भी फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि यह मध्यपूर्व में स्थाई शांति की स्थापना के मार्ग में महत्त्वपूर्ण क़दम होगा। फ़िलिस्तीन प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में अपने भाषण के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता की मांग, संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून को पेश करने वाले हैं। दूसरी ओर अमरीका और विभिन्न यूरोपीय देशों में फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों और फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता दिए जाने के समर्थन में जनता के प्रदर्शनों का क्रम जारी है। वाशिंग्टन, न्यूयार्क और ब्रस्लज़ में इस संबंध में प्रदर्शन के बाद लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय के सामने जनता ने प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे प्लेकार्ड उठा रखे थे जिन पर फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में नारे लिखे हुए थे। कुछ प्लेकार्ड पर लिखा हुआ था फ़िलिस्तीन को औपचारिकता दो, फ़िलिस्तीन को स्वतंत्र करो, ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन समाप्त करो और ज़ायोनी शासन अतिग्रहणकारी और नस्लभेदी है।समाचार समाप्त.......166
संयुक्त राष्ट्र संघ महासभाः
विभिन्न देशों ने किया फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता देने का समर्थन
21 सितंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 267284
न्यूयार्क से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बोलीविया, ब्राज़ील, लेबनान, जार्डन और दक्षिणी अफ़्रीक़ा सहित विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने फ़िलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता देने के समर्थन की घोषणा की है.......