इस्लामी जागरूकता के विषय पर तेहरान में शनिवार से पहला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है।इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अमरीका और योरोप सहित 80 देशों के 600 से अधिक विद्धान और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में 400 ईरानी बुद्धिजीवी भी भागले रहे हैं। इस सम्मेलन के महासचिव डाक्टर अली अकबर विलायती ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा है कि यह सम्मेलन इस्लामी जागरूकता के बारे में इस्लामी जगत के विद्वानों एवं बुद्धिजीवियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान की भूमि प्रशस्त करने के लिए आयोजित हो रहा है।समाचार समाप्त..........166
15 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 265933
इस्लामी जागरूकता के विषय पर तेहरान में शनिवार से पहला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है