14 सितंबर 2011 - 19:30

यद्यपि अतिक्रमणकारी सरकारें अपने आपको अजेय दर्शाने का प्रयास कर रही हैं किंतु चूंकि उनके कार्य मानवता विरोधी हैं अतः वे समाप्त होती जा रही हैं...

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि अतिक्रमणकारी सरकारों ने स्वयं को बचाने के लिए ज़ायोनी शासन को अस्तित्व प्रदान किया।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने आज उत्तर पश्चिमी ईरान के अर्दबील प्रांत के बीले सुवार ज़िले में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यद्यपि अतिक्रमणकारी सरकारें अपने आपको अजेय दर्शाने का प्रयास कर रही हैं किंतु चूंकि उनके कार्य मानवता विरोधी हैं अतः वे समाप्त होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी देश वर्षों से राष्ट्रों का शोषण करके अपनी सरकारों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और इसी लिए उन्होंने क्षेत्र में ज़ायोनी शासन को अस्तित्व प्रदान किया है किंतु राष्ट्रों की चेतना के चलते उनके अमर रहने का सपना टूट रहा है। इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा कि पश्चिमी शक्तियां पानी के उन बुलबुलों की भांति हैं जो शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगे। समाचार समाप्त...........166