अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा आयोजित पाँचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन में अमरीकी यूनीवर्सिटी के एक सक्रिय प्रोफेसर ने कहा आज आवश्यकता है कि अमेरिका में टी0 वी0 और इंटरनेट द्वारा शिया धर्म के वास्तविक रूप को पहचनवाया जाए और सेटे लाईट द्वारा उचित प्रोग्राम प्रस्तुत किए जाएं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में 20 लाख से अधिक मुसलमान अमेरिका में जीवन व्यवतीत करते हैं परन्तु धार्मिक कार्यों में सुन्नी अधिक सक्रिय हैं और हम उनसे पीछे हैं सिहाहे सित्ता का सभी पश्चिमी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है परन्तु कुतुबे अरबआ का अनुवाद नहीं हुआ है अतः धार्मिक कार्यों में शियों को भी अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।
..........
166