7 सितंबर 2011 - 19:30

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि क्षेत्र में बहुत बड़ी घटनायें घट रही हैं और इन घटनाओं के भविष्य के मार्ग में आने वाले शून्य को धार्मिक प्रजातंत्र के सही अर्थ को बयान करके भरा जा सकता ....

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि क्षेत्र में बहुत बड़ी घटनायें घट रही हैं और इन घटनाओं के भविष्य के मार्ग में आने वाले शून्य को धार्मिक प्रजातंत्र के सही अर्थ को बयान करके भरा जा सकता है। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने विशेषज्ञ परिषद के सदस्यों से भेंट में मिस्र, ट्यूनीशिया, लीबिया और यमन के हालिया परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमेरिका और पश्चिम पर निर्भर तानाशाहों का एक एक करके पतन हो रहा है और राष्ट्रों के भविष्य के संबंध में विभिन्न संभावनाएं मौजूद हैं जिन पर पैनी दृष्टि रखी जानी चाहिये। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा कि क्षेत्र के परिवर्तनों के संबंध में एक संभावना यह है कि देशों का संचालन धार्मिक हस्तियों के हाथ में आ जाये। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों के संबंध में दूसरी संभावना यह है कि डेमोक्रेसी और आज़ादी की आड़ में पश्चिम से संबंधित पुरानी तानाशाही सरकारें दोबारा सत्ता की बाग़डोर अपने हाथ में ले लें। वरिष्ठ नेता ने बल देकर कहा कि इस जटिल स्थिति में धार्मिक लोकतंत्र का सही अर्थ बयान करके क्षेत्र के राष्ट्रों की सहायता की जा सकती है और ईरान की इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के आदर्शों से उनकी आवश्यकताओं को दूर किया जा सकता है। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने अपने भाषण के एक अन्य भाग में कहा कि शत्रुओं को परिस्थिति से अनुचित लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये।  समाचार समाप्त........166