बहरैन में आले ख़लीफ़ा की राजशाही के विरुद्ध प्रदर्शन यथावत जारी हैं जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों ने आले खली़फा की सरकार के अपराध और नागरिकों के नरसंहार की कड़ी आलोचना की है और राजशाही समाप्त किये जाने की मांग की है। बहरैन में एक १४ वर्षीय बालक की सुरक्षा बलों के हाथों हत्या के बाद इस देश में सरकार विरोधी आंदोलनों का नया चरण आरंभ हो गया है। इस १४ वर्षीय बच्चे को ईद की नमाज़ के बाद बहरैन के सुरक्षा बलों ने मार डाला था। संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार समिति ने भी बहरैन में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता प्रकट की है।समाचार समाप्त........166
2 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 263276
बहरैन में आले ख़लीफ़ा की राजशाही के विरुद्ध प्रदर्शन यथावत जारी हैं