बहरैन में राजशाही के विरुद्ध आंदोलन जारी है और सुरक्षा बलों ने एक १५ वर्षीय किशोर की हत्या कर दी है। प्राप्त समाचारों के अनुसार बहरैन के सुरक्षा बलों ने आज ईद की नमाज़ के बाद अली जवाद अहमद को सितरा नगर में मार डाला। बहरैन में १४ फरवरी से राजशाही व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन जारी है और सुरक्षा बलों के हाथों अब तक दसियों प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों के दमन के लिए सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों ने अपने सैनिक भी बहरैन भेजे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने बहरैन में हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साध रखी है। बहरैन में अमरीका का पांचवा बेड़ा है और यह देश क्षेत्र में अमरीका का एक महत्वपूर्ण घटक समझा जाता है।
समाचार समाप्त
......
166