बहरैन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में दो हज़ार पांच से अधिक कर्मियों को नौकरियों से निकाल दिया गया है। बहरैनी समाचार पत्र अलवसत के हवाले से अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैन उद्योग संघ के आंकड़ों के अनुसार इस देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में दो हज़ार 593 से अधिक लोगों को नौकरियो से निकाल दिया गया है। निकाले गये लोगों में 199 सरकारी व नीजि कंपनियों के कर्मी हैं। इसी प्रकार सरकारी क्षेत्र में सबसे अधिक कर्मियो को स्वास्थ मंत्रालय से निकाला गया है जिनकी संख्या 235 है। इसी प्रकार शिक्षा और प्रशिक्षण मंत्रालय से 140 और बहरैन विश्वविद्यालय से 39 लोगों को निकाला जा चुका है। ज्ञात रहे कि बहरैन के अत्याचारी शासन के विरुद्ध शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता का बहरैनी और सऊदी सैनिक दमन कर रहे हैं और इस दमनात्मक कार्यवाहियों पर विश्व समुदाय की मौन धारण किए हुए है। समाचार समाप्त.......166
13 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 259459
बहरैन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में दो हज़ार पांच से अधिक कर्मियों को नौकरियों से निकाल दिया गया है