पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान के क़बाइली क्षेत्र पर अमरकी ड्रोन विमानों के आक्रमण में कम से कम पांच व्यक्ति हताहत हुए हैं। अमरीकी ड्रोन विमानों ने बीरमल क्षेत्र पर आक्रमण किया जिसमें पांच लोग हताहत हुए हैं। ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्रों में आए दिन अमरीकी ड्रोन विमानों के आक्रमण होते रहते हैं। पाकिस्तान सरकार और जनता ने इन आक्रमणों को रोकने की बारम्बार मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरीकी ड्रोन विमानों के आक्रमणों में अधिकांश निर्दोष लोग मारे जाते हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे भी सम्मलित होते हैं। दूसरी ओर दक्षिणी पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने नाटो के 11 टैंकरों में आग लगा दी। तेल से भरे ये टैंकर अफगानिस्तान जा रहे थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिंध प्रात के खैरपुर ज़िले में हुए इस आक्रमण में वाहनों के तीन चालक सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। टैंकरों की आग से सड़क के किनारे एक होटल और तीन दुकाने भी जल गयीं। .........166
2 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 257332
पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान के क़बाइली क्षेत्र पर अमरकी ड्रोन विमानों के आक्रमण में कम से कम पांच व्यक्ति हताहत हुए हैं।