इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री के वित्तीय सलाहकार ने कहा है कि ईरान और भारत, विश्व की २० बड़ी आर्थिक शक्तियों में शामिल हैं। सैयद अमीर मंसूर बुर्क़ई ने कल शाम मुंबई में बुद्धिजीवियों, अध्यनकर्ताओं और मीडिया कर्मियों के मध्य बोलते हुए ईरान व भारत के मध्य प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों की ओर संकेत किया और कहा कि दोनों देशों के संबंध पूरे इतिहास में विशेष रहे और इन संबंधों से दोनों देशों के इतिहास, कला , सभ्यता और साहित्य पर प्रभाव पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान जैसे बड़े देशों को एक दूसरे की सहायता से यह प्रयास करना चाहिए कि वे अपने विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की सेवाएं लेकर अपनी विशेषताओं के अनुसार स्थान प्राप्त कर लें। इस गोष्ठी के अंत में भारत द्वारा ईरान के तेल के मूल्य की अदाएगी , ईरान व इराक़ के संबंध, संयुक्त एशियाई करेन्सी और दोनों देशों की परियोजनों पर प्रतिबंधों के प्रभाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की गयी। ईरान के विदेशमंत्री के वित्तीय सलाहकार सैयद अमीर मंसूर श्रीलंका की यात्रा के बाद दो दिन मुंबई में रुके रहे। .......166