पाकिस्तान के क्वेटा नगर में सरयाब रोड पर ईरान जाने वाले तीर्थयात्रियों पर पर अज्ञात आतंकवादियों ने बस अड्डे के पास फायरिंग करके ११ तीर्थयात्रियों को शहीद कर दिया है। इस आक्रमण में ८ लोग घायल भी हुए हैं। आक्रमणकारी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर क्वेटा के सरयाब रोड पर ईरान जाने वाली बस बस अड्डे के बाहर खड़ी कि अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि कुछ ने मार्ग में और तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा । पाकिस्तान में शीआ मुसलमानों के विरुद्ध आतंकवादी कार्यवाहियां होती रहती हैं।
.........
166