23 जुलाई 2011 - 19:30

यमन में विपक्षी दलों ने सालेह सरकार से वार्ता के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

यमन में विपक्षी दलों ने सालेह सरकार से वार्ता के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।
देश के दौरे पर पहुंचे राष्ट्र संघ के दूत ने वार्ता का प्रस्ताव रखा था किंतु सरकार विरोधी दलों का कहना है कि अली अब्दुल्लाह सालेह को सत्ता से हट जाना चाहिए। विपक्षी दलों के संगठन ने राष्ट्र संघ के विशेष दूत जमाल बिन उमर से कहा कि सालेह को सबसे पहले सत्ता से हट जाना चाहिए उसके बाद ही कोई बात हो सकती है।
बिन उमर बुधवार को यमन पहुंचे हैं जहां वे संकट का कोई समाधान खोजने के प्रयास में हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने रचनात्मक राष्ट्रीय वार्ता का प्रस्ताव रखा था।
ज्ञात रहे कि यमन में प्रतिदिन लाखों लोग सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि अली अब्दुल्लाह सालेह की सरकार का अंत हो जो तीन दशकों से तानाशाह के रूप में शासन कर रहे हैं।

........

166