भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत की दिनांक की घोषणा कर दी गयी है और यह बातचीत अगले सप्ताह दिल्ली मे होगी। 21 जुलाई को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान मे कहा गया कि 27 जुलाई को विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत के लिये पाकिस्तान की विदेश हिना रब्बानी भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. क्रष्णा के निमंत्रण पर भारत का दौरा करेंगी। बयान मे यह भी कहा गया कि विदेश मंत्रालय स्तर की बातचीत से एक दिन पहले दोनो देशो के विदेश सचिवों के बीच बातचीत होगी। भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय स्तर की दिनांक की घोषणा से एक दिन पहले 34 साला हिना रब्बानी ने पाकिस्तान की विदेश मंत्री का पद सम्भाला है। इस बातचीत से पहले दोनो देशो के बीच लईन आफ़ कंट्रोल के दोनो ओर से होने वाले व्यापार और अन्य कुछ विषयों पर दोनो देशो के वर्किंग ग्रुप ने 18 जुलाई को नई दिल्ली में बातचीत की थी।.....166
22 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 255096
भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत की दिनांक की घोषणा कर दी गयी है और यह बातचीत अगले सप्ताह दिल्ली मे होगी।