19 जुलाई 2011 - 19:30

श्री अम्मार रिज़वी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह के उस बयान का स्वागत करते हुए समर्थन किया है जिसमे श्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आतंकवादी हिन्दू संगठनो से सम्बन्धित भी हो सकते हैं

केवल मुसलमानो को दोषी ठहराना ग़लत

भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार आल इण्डिया माइनारिटीज़ फोरम फाउण्डेमोक्रेसी के अध्यक्ष श्री अम्मार रिज़वी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह के उस बयान का स्वागत करते हुए समर्थन किया है जिसमे श्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि आतंकवादी हिन्दू संगठनो से सम्बन्धित भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंक की हर घटना निन्दनीय है, इसमे जो लोग सम्मिलित हैं वे इन्सानियत को खोखला कर रहे हैं।

प्रत्येक घटना की निष्पक्ष जाँच होना बहुत ज़रुरी है बिना किसी जाँच या सुबूत के इन दर्दनाक घटनाओ पर कुछ सरकारी एजेंसियाँ, मीडिया का एक हिस्सा और  कुछ धार्मिक  संगठन केवल मुसलमानो को दोषी ठहराने लगते हैं। पिछले दिनों मुम्बई में होने वाले आतंकवादी हमले की निष्पक्ष जाँच होना बहुत ज़रुरी है इसमे जितनी भी धार्मिक शक्तियां हैं उन पर नज़र रखनी होगी। इतिहास गवाह है कि हमेशा आँख बन्द करके प्रत्येक आतंकवादी घटना की जिम्मेदारी मुसलमानो पर डाली गई, निर्दोष लोगों को पकड़ा गया, जाँच के बाद दोषी कोई और लोग निकले जो सफेदपोश बन रहे थे इसलिए घटना की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिये बिना किसी जाँच के किसी एक समुदाय को दोषी ठहराना ग़लत है।

......166