भारत और पाकिस्तान के बीच नई दिल्ली में कार्यदल की बैठक चल रही है।दोनों देशों के कार्यदल की बैठक में व्यापार और आवाजाही को अधिक प्रभावी बनाने के तरीक़ों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। वार्ता में कारगिल- इस्करदू बस सेवा आरंभ करने के बारे में भी कुछ क़दम उठाने पर बात होगी तथा वीज़ा नियम में नर्मी के संदर्भ में भी निर्णय किए जाएंगे। भारतीय अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली ने नियंत्रण रेखा के दोनों ओर बसने वालों को आवाहाजी का अनुमतिपत्र उपलब्ध कराने का निर्णय कर लिया है जिसकी वैधता छह महीने की होगी। वार्ता में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिणी एशियाई मामलों की महानिदेशक ज़हरा एच अकबरी कर रही हैं जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ज्वाइंट सेक्रेट्री इनचार्ज फ़ार पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान एंड ईरान, वाई के सिन्हा कर रहे हैं।.........166