18 जुलाई 2011 - 19:30

बहरैन के सबसे बड़े राजनैतिक दल व विपक्षी धड़ा अलविफ़ाक़ बहरैनी शासन द्वारा प्रायोजित तथा-कथित राष्ट्रीय वार्ता से अलग हो गया है...

बहरैन के सबसे बड़े राजनैतिक दल व विपक्षी धड़ा अलविफ़ाक़ बहरैनी शासन द्वारा प्रायोजित तथा-कथित राष्ट्रीय वार्ता से अलग हो गया है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता में भाग लेने वाले ख़लील अलमर्ज़ूक़ ने कहा कि हमने बहुत प्रयास किया कि वार्ता गंभीर हो किन्तु इसमें सफल नहीं हुए। ज्ञात रहे बहरैन में दो शताब्दियों से अधिक समय से सत्ता पर क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन ने तथा-कथित सुधार के नाम से 2 जुलाई को राष्ट्रीय वार्ता आरंभ की। अलविफ़ाक़ का कहना है कि जबसे वार्ता आरंभ हुयी है तब से शासन बहरैनी जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहा है। ज्ञात रहे बहरैन में दसियों हज़ार की संख्या में जनता फ़रवरी से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर आले ख़लीफ़ा के पारिवारिक शासन के अंत की मांग कर रही है।......166