18 जुलाई 2011 - 19:30

अर्जेन्टीना ने वर्ष 1994 के अर्जेन्टाइन इस्राईलीट म्युच्युअल असोसिएशन अमिया में हुए बम धमाके के तथ्यों को सामने लाने हेतु रचनात्मक वार्ता के ईरान के प्रस्ताव को अत्यंत सार्थक क़दम बताया है....

अर्जेन्टीना ने वर्ष 1994 के अर्जेन्टाइन इस्राईलीट म्युच्युअल असोसिएशन अमिया में हुए बम धमाके के तथ्यों को सामने लाने हेतु रचनात्मक वार्ता के ईरान के प्रस्ताव को अत्यंत सार्थक क़दम बताया है। अर्जेन्टीना के विदेश मंत्री हेक्टर टीमरमैन ने कहा कि यदि एसा हो जाता है तो यह बहुत सार्थक क़दम होगा क्योंकि न्याय और क़ानून ही आतंकवाद से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है।ज्ञात रहे कि अर्जेन्टीना ने अमरीका तथा ज़ायोनी शासन के भारी दबाव के कारण ईरान को इस आक्रमण के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था जिसमें 85 लोग हताहत और तीन सौ अन्य घायल हुए थे। साक्ष्यों और प्रमाणों के अभाव के बावजूद इस संदर्भ में ईरान के कुछ सरकार विरोधी तत्वों के बयानों को आधार बनाकर अर्जेन्टीना ने ईरान पर निरोधार आरोप लगाया था।ईरान ने हमेशा कहा कि इस आक्रमण में उसका कोई हाथ नहीं है। ईरान ने कहा है वह इस मामले की जांच में भरपूर सहयोग करने के लिए तैयार है।.........166