भारतीय मूल के वैज्ञानिक डाक्टर हेमंत कोचर के नेतृत्व में किये गये एक शोध में पता चला है कि विटामिन ए अग्नाशय कैंसर के उपचार में प्रभावी है। लंदन के बाट्स कैंसर संस्थान के डाक्टर हेमंत कोचर और कैंब्रिज विश्चविद्यालए एंव हब रेचट संस्थान के उनके सहयोगियों ने दावा किया है कि कैंसर रोगियों की स्वास्थ्य कोशिकाओं के आस-पास विटामिन ए का स्तर बढ़ाने से कैंसर को बढ़ने से रोकने में सहायता मिलती है। सूत्रों ने बताया है कि यह शोध अग्नाशय कैंसर की विभिन्न उपचार विधियों और रोगियों को अधिक दिन तक जीवित रखने में प्रभावी सिद्ध होगा। लंदन में प्रतिवर्ष ७,५०० लोगों की मृत्यु अग्नाशय कैंसर से होती है। ज्ञात रहे कि अग्नाशय कैंसर में रोगियों के जीवित रहने की दर दूसरे कैंसरों की तुलना में बहुत कम होती है और इसकी पहचान होने के बाद अधिकांश रोगी एक वर्ष से अधिक जीवित नहीं रह पाते। .......166