अरब जगत में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता जार्ज डब्ल्यू बुश से भी कम हो गयी है। एक अरब-अमेरिकी संस्था ने घोषणा की है कि मोरक्को, मिस्र, जार्डन, सऊदी अरब, लेबनान और संयुक्त अरब इमारात में ओबामा की लोकप्रियता इससे पहले वाले राष्ट्रपति जार्ज बुश से भी अधिक कम हो गयी है। इस संस्था की ओर से कराये जाने वाले अंतिम सर्वेक्षणों के अनुसार जार्ज बुश के सत्ताकाल की समाप्ति पर मिस्र के नौ प्रतिशत लोग अमेरिकी सरकार की नीतियों से प्रसन्न थे और ओबामा के सत्ता में आने के बाद इस संख्या में ३० प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है। यह ऐसी स्थिति में है जब वर्तमान समय में मिस्र में केवल पांच प्रतिशत लोग ही अमेरिकी सरकार की नीतियों से प्रसन्न हैं और दूसरे अरब देशों में भी लगभग यही स्थिति है। वर्ष २००९ में जब बराक ओबामा ने सत्ता की बागडोर संभाली थी तो उन्होंने अरब और इस्लामी जगत से संबंधित अमेरिकी सरकार की नीतियों को परिवर्तित करने का वादा किया था। बराक ओबामा के सत्ता संभालने से पहले आठ वर्षों के दौरान अमेरिका का क्रिया- कलाप इस प्रकार था कि विश्व के अधिकांश अरब और इस्लामी जगत के मुसलमान उसे एक अतिक्रमणकारी, युद्धप्रेमी और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाले देश के रूप में देखें परंतु बराक ओबामा अमेरिका के श्यावर्ण पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने अमेरिका की नीति में परिवर्तन का नारा दिया परंतु ओबामा के सत्ता संभाले हुए लगभग दो वर्ष का समय बीत रहा है परंतु इस्लामी जगत के संबंध में अमेरिका की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। ओबामा ने न केवल इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान युद्ध को समाप्त नहीं किया बल्कि लीबिया और पाकिस्तान पर भी आक्रमण आरंभ कर दिया। फ़िलिस्तीन के संबंध में भी ओबामा ज़ायोनियों के दबाव में आकर यहूदी कालोनियों निर्माण न रुकवा सके। यह ऐसी स्थिति में है कि अमेरिका बहरैन, यमन और सऊदी अरब की तानाशाही सरकारों को बाक़ी रहने तथा मिस्र और ट्यूनीशिया की जनक्रांतियों को उनके मार्ग से हटाने की चेष्टा में है। इस आधार पर इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ओबामा की लोकप्रियता बुश से अधिक कम क्यों हो जाये।(एरिब डाट आई आर के धन्यवाद के साथ)।........166
13 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 253557
अरब जगत में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता जार्ज डब्ल्यू बुश से भी कम हो गयी है। एक अरब-अमेरिकी संस्था ने घोषणा की है कि मोरक्को, मिस्र, जार्डन, सऊदी अरब, लेबनान और संयुक्त अरब इमारात में ओबामा की लोकप्रियता इससे पहले वाले राष्ट्रपति जार्ज बुश से भी अधिक कम हो गयी है।