5 जुलाई 2011 - 19:30

पैग़म्बरे इस्लाम (स) के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर हुसैनी अकादमी की ओर से जश्ने फ़ातहे कर्बला का आयोजन रौज़ए काज़मैन में किया गया।

भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार पैग़म्बरे इस्लाम (स) के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर हुसैनी अकादमी की ओर से जश्ने फ़ातहे कर्बला का आयोजन रौज़ए काज़मैन में किया गया। जश्न का शुभआरम्भ क़ारी नदीम नजफ़ी ने तिलावते क़ुर्आन से किया महफ़िल की निज़ामत नय्यर जलालपूरी, परवेज़ बलियावी, ज़ीशान आज़मी और सदफ़ जौनपूरी ने की। इमामिया एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से प्रेस क्लब में हुसैन और विश्व एकता के विषय पर आयोजित सेमिनार में मौलाना अली हुसैन क़ुम्मी ने कहा कि इमाम हुसैन ने हमें सत्य,न्याय और स्वतंत्रा के साथ जीवन व्यवतीत करने का तरीक़ा बताया है।

सुन्नी बोर्ड आफ़ इण्डिया की ओर से भी निज़ामाबाद में एक जलसा इमाम हुसैन (अ0)के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ।