2 जुलाई 2011 - 19:30

सैफ़ हैदर सैफ़ी हत्याकाण्ड के संदर्भ में मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस सम्बंध में इन्तेज़ार आब्दी उर्फ़ बाबी (पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने बली का बकरा बनाया है .....

शिया धर्म गुरू ने की सी0 बी0 आई0 जांच की मांगभारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सैफ़ हैदर सैफ़ी हत्याकाण्ड के संदर्भ में मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस सम्बंध में इन्तेज़ार आब्दी उर्फ़ बाबी (पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने बली का बकरा बनाया है क्यों कि जिन शूटरों ने बाबी के विरूद्ध पुलिस के सामने बयान दिया था वो न्यायालय में मुकर गए। उन्होंने कहा कि शूटरों ने पुलिस अभिरक्षा में बयान दिया था और कस्टडी में पुलिस दबाव बनाकर किसी से कुछ भी उगलवा सकती है और इस बयान के आधार पर आरोप सिद्ध नहीं होते हैं क़ानून मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान को सही मानता है।शिया धर्म गुरू ने कहा सैफ़ी की हत्या कुछ ऊंची पहुंच वालों ने करवाई है जिन्हें पुलिस बचाने का प्रयत्न कर रही है। ऐसे पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने इस सम्बंध में सी0 बी0 आई0 जांच की मांग की ताकि सही हत्यारों का पता लगाया जा सके एंव सैफ़ी के परिवार को न्याय मिल सके।