25 जून 2011 - 19:30

राष्ट्रपति जलाल तालाबानी ने आज तेहरान में आतंकवाद के खिलाफ विश्व सम्मेलन में कहा कि ईरान इराक और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की पारस्परिक समिति बनाई गयी है

राष्ट्रपति जलाल तालाबानी ने आज तेहरान में आतंकवाद के खिलाफ विश्व सम्मेलन में कहा कि ईरान इराक और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की पारस्परिक समिति बनाई गयी है ताकि एम के ओ के आतंकवादी गिरोह के कैंप को बंद करने की व्यवस्था की जाए. उन्होंने आतंकवाद विरोधी सम्मेलन बुलाने में तेहरान के प्रयासों को सराहा और कहा कि सभी देशों को आतंकवाद की लानत से छुटकारा पाने के लिए सहयोग करना चाहिए. इराकी राष्ट्रपति ने धर्म के नाम पर की जाने वाली हिंसा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लाम इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों से बेजार है और इस्लामी देशों को चाहिए कि एकजुट होकर आतंकवाद से मुकाबला करें.