सऊदी अरब में इंडोनेशिया के एक निवासी को फांसी दिए जाने के बाद इंडोनेशिया सरकार ने रियाज से अपने देश के राजदूत को वापस बुला लिया है.
इरना की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के विदेश मंत्री मारटी नातालगावा ने सऊदी अरब में मानवाधिकार उल्लंघन की आलोचना करते हुए कहा कि इंडोनेशिया ने रियाज से अपने राजदूत को वापस बुलाने के साथ साथ इस समस्या की समीक्षा करने के लिए जकार्ता में सऊदी अरब के राजदूत को भी तलब किया है.
नातालगावा ने इस बात पर दुख व्यक्त करते हुए कि सऊदी अरब सरकार ने इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय नियमों का ख्याल नहीं रखा है, कहा कि इंडोनेशिया को उसके नागरिक की फांसी के बारे में सूचित नहीं किया गया.
इंडोनेशिया की एक नौकरानी को उसके मालिक की पत्नी की हत्या करने के आरोप में शनिवार को मक्का में फांसी दे दी गयी थी.
सऊदी अरब में विदेशियों के सऊदी कफ़ीलों का अपने कर्मचारियों के साथ व्यवहार अनुचित है.
ज्ञात रहे कुछ राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों का मानना है कि इंडोनेशिया की यह कार्यवाही बहरैन में सऊदी अरब सेना के अत्याचारों के फलस्वरूप इस्लामी दुनिया में सऊदी अरब के विरूद्ध बढ रही नफरत का परिणाम है।