18 जून 2011 - 19:30

ईरान के रक्षा मंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान में कब्जा करने वालों की मौजूदगी को इस देश में अशांति का कारण बताया है.

ईरान के रक्षा मंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान में कब्जा करने वालों की मौजूदगी को इस देश में अशांति का कारण बताया है. 
ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीद ने काबुल में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री अब्दुर्रहीम वर्दक से भेंट में कहा कि विदेशी सेना की मौजूदगी अफ़ग़ान राष्ट्र के इरादों पर अमल में रुकावट और इस देश में मतभेद, अशांति और पूंजी बर्बाद होने का कारण बनती है. 
ईरानी रक्षा मंत्री ने इसी तरह इस बात पर भी बल दिया कि तेहरान और काबुल के बीच अच्छे संबंध हैं और ईरान और अफगानिस्तान की जनता विभिन्न परिस्थितियों में हमेशा एक दूसरे के साथ रहे हैं. 
ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीद ने कहा कि ईरान अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रीय विकास और स्थायी शांति का समर्थन करता है और क्रिमागत अफगानिस्तान की जनता और सरकार के साथ है. 
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी इस भेंट में ईरानी रक्षा मंत्री केٔ काबुल की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि ईरान अभाव के ज़माने में हमेशा अफगान जनता के साथ रहा है और उसने अफ़ग़ानिस्तान के पुनःनिर्माण और विकास में अफ़ग़ान सरकार की मदद की है. 
अब्दुर्रहीम वर्दक ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान की जनता, सरकार और सशस्त्र सेनाऐं, ईरान सरकार के सहयोग को सराहते हैं