हजरत अली के जन्म दिवस को पूरी दुनिया में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। समारोहआयोजित किए गए, मिठाइयां बाटी गईं, महफिलें हुई और लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर नजफ में हजरत अली के मजार पर लाखों लोग एकत्रित हुए,हजरत अली हजरतमुहम्मद साहब के जमाता और आप के उत्तराधिकारी थे । आपकी विशेषताएं बहुत अधिक हैं जिसके कारण आपको दूसरे मुसलमानों पर प्रमुखता दी जाती है आपके ज्ञान,न्याय और जनता से स्नेह को इस्लामी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है आपका पवित्र कथन है कि अगर मुझे सातों आसमान व जमीन की दौलत दे दी जाए और बदले में मुझ से कहा जाए कि मैं किसी चींटी के मुंह से उसका भोजन छीन लूं तो ईश्वर की सौगन्ध मैं सातों आसमान व जमीन की दौलत को ठोकर मार दूंगा परन्तु उस चींटी के मुंह से उसका भोजन नहीं छीनूंगा।
16 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 247755
हजरत अली के जन्म दिवस को पूरी दुनिया में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह आयोजित किए गए, मिठाइयां बाटी गईं, महफिलें हुई और लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दी।