15 जून 2011 - 19:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क में लाखों लोगों ने राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में प्रदर्शन किया। दमिश्क के अलमज़्ज़ा हाईवे पर होने वाले इस प्रदर्शन में सीरिया का दो किलोमीटर से अधिक लंबा और १८ मीटर चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया गया।

सीरिया की राजधानी दमिश्क में लाखों लोगों ने राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में प्रदर्शन किया। दमिश्क के अलमज़्ज़ा हाईवे पर होने वाले इस प्रदर्शन में सीरिया का दो किलोमीटर से अधिक लंबा और १८ मीटर चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया गया। प्रदर्शनकारियों ने बश्शार असद के समर्थन की घोषणा करते हुए अपने देश के मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की। इसी मध्य सीरिया के जिस्ररूस्सुग़ूर नगर में एक सामूहिक क़ब्र से सुरक्षा बलों के लगभग ७० शव बरामद हुए हैं। पश्चिमी देश सीरिया की सरकार पर प्रदर्शनकारियों के दमन का आरोप लगाकर सुरक्षा परिषद द्वारा उसके विरुद्ध कार्यवाही का प्रयास कर रहे हैं जबकि सीरिया की सरकार का कहना है कि कुछ पश्चिमी देश और इस्राईल कुछ अरब सरकारों के सहयोग से सीरिया में अशांति फैलाने के लिए सशस्त्र गुटों को आर्थिक सहायता दे रहे हैं ताकि इस प्रकार से सीरिया की सरकार को कमज़ोर किया जा सके। याद रहे सीरिया क्षेत्र में इस्राईल विरोधी मोर्चे में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है जिससे अमरीका व इस्राईल इस देश की सरकार से अप्रसन्न हैं।