18 नवंबर 2026 - 18:47
इराकी संसदीय दल ने जर्फ अल-नस्र का दौरा किया, कताइब हिज़्बुल्लाह पर सरकार के आरोपों को बताया झूठ

निरीक्षण के दौरान न तो तेल पाइपलाइन में कोई टूट-फूट मिली, न तेल तस्करी और न ही कोई अन्य गैरकानूनी गतिविधि सामने आई।

बग़दाद: इराकी संसद के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार दोपहर बाबिल प्रांत के उत्तरी इलाके जर्फ अल-नस्र का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने ईंधन तस्करी को लेकर काताइब हिज़्बुल्लाह पर सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की।

दौरे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसदों ने तेल पाइपलाइन तोड़ने और उसके जरिए तेल चोरी करने में इराकी प्रतिरोधी समूहों के शामिल होने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कताइब हिज़्बुल्लाह और अन्य प्रतिरोधी समूहों पर ईंधन तस्करी के आरोप अमेरिका के बगदाद स्थित दूतावास के दबाव में लगाए जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद सऊद अल-साएदी, जकरी अल-रुवैदी और महदी अल-आमिरली शामिल थे। उन्होंने इराकी सरकार की ओर से काताइब हिज़्बुल्लाह पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया।

सऊद अल-साएदी ने कहा कि यह दौरा सांसदों की निगरानी और संवैधानिक जिम्मेदारी के तहत किया गया था, ताकि लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाई जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने तेल पाइपलाइन, तेल उत्पादों की रिफाइनरी और इलाके में तैनात सैन्य इकाइयों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान न तो तेल पाइपलाइन में कोई टूट-फूट मिली, न तेल तस्करी और न ही कोई अन्य गैरकानूनी गतिविधि सामने आई।

अल-साएदी ने सरकार की उस तकनीकी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने पर भी सवाल उठाए, जिसके आधार पर कई सुरक्षा अधिकारियों और कमांडरों को उनके पदों से हटाया गया था। उन्होंने मांग की कि मामले को न्यायपालिका के हवाले किया जाए, ताकि आरोपों की जांच आधिकारिक सबूतों के आधार पर हो सके।

उन्होंने कहा कि सांसद इस मामले में प्रधानमंत्री और संबंधित सरकारी संस्थाओं से संसद में सवाल करेंगे। जरूरत पड़ने पर महाभियोग की कार्रवाई और अन्य कदमों के लिए हस्ताक्षर भी जुटाए जा सकते हैं।

वहीं, सांसद जकरी अल-रुवैदी ने भी कहा कि इस दौरे से स्पष्ट हुआ है कि जर्फ अल-नस्र इलाके में तेल तस्करी की कोई गतिविधि नहीं हो रही है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha